दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। वहीं उनका कहना है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नए गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते।

यह गीत 17 अक्टूबर को जारी हुआ, जिसमें मस्तानी (दीपिका) की खूबसूरती और प्रतिष्ठा का बखान किया गया है।

वहीं रणवीर ने शनिवार को ट्विटर पर गीत को लेकर अपने विचार साझा किए। यह गीत श्रेया घोषाल और गणेश चंदनशीवे द्वारा गाया गया है।

रणवीर ने गीत से दीपिका की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “मैं ‘बाजीराव मस्तानी’ के किसी भी गीत के लिए आंख नहीं मूंद सकता।”

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। यह फिल्म 2013 में ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के बाद रणवीर और दीपिका की दूसरी फिल्म है।

फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493