हॉकी इंडिया ने गुरबाज का प्रतिबंध घटाया

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने राइट हाफ पोजीशन से खेलने वाले खिलाड़ी गुरबाज सिंह का प्रतिबंध शनिवार को घटा दिया। अब गुरबाज तत्काल प्रभाव से खेलने के योग्य हो गए हैं।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने राइट हाफ पोजीशन से खेलने वाले खिलाड़ी गुरबाज सिंह का प्रतिबंध शनिवार को घटा दिया। अब गुरबाज तत्काल प्रभाव से खेलने के योग्य हो गए हैं।

गुरबाज पर लगे प्रतिबंध की अवधि 10 अगस्त से अगले साल नौ मई तक थी। हॉकी इंडिया ने इसे घटाकर चार महीने तक दिया। एचआई ने कहा कि चूंकी गुरबाज पहले ही चार महीने का प्रतिबंध पूरा कर चुके हैं, ऐसे में वह खेलने के लिए स्वतंत्र हैं।

बेल्जियम में आयोजित एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल के बाद भारतीय टीम के सहायक कोच जूड फिलिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि गुरबाज ने एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल, भारत-जापान सीरीजऔर सुल्तान अजलान शाह कप के दौरान अनुशासनहीनता दिखाई थी।

इसी के बाद गुरबाज पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन शनिवार को एचआई/एचआईएल एथलीट्स डिस्प्यूट्स एंड ग्रीवांस रीड्रेसल कमिटि ने गुरबाज को आगे से ऐसे नहीं करने की चेतावनी दी।

गुरबाज ने इस सम्बंध में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याटिका दाखिल की थी। अदालत ने इसकी सुनवाई करते हुए एचआई से अपने फैसले पर पुनर्विचार का निर्देश् दिया था। अदालत ने कहा था कि गुरबाज पर लगे अरोप प्रतिबंध के लिए नाकाफी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493