आईएसएल : चेन्नइयन एफसी ने पुणे को 2-1 से हराया

चेन्नई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 20वें मैच में शनिवार को चेन्नइयन एफसी ने घरेलू मैदान पर खेलते हुए एफसी पुणे सिटी को 2-1 से मात दे दी।

इस जीत के साथ चेन्नई के छह मैचों से नौ अंक हो गए और वह अंकतालिका में एफसी गोवा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

चेन्नई के लिए मैच के 34वें मिनट में बर्नार्ड मेंडी ने पहला, जबकि जॉन स्टीवेन मेंडोजा ने 48वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

पुणे के लिए कालू ऊचे 74वें मिनट में एकमात्र गोल कर सके।

मैच के शुरुआती आधे घंटे की जद्दोजहद के बावजूद कोई भी टीम गोल हासिल नहीं कर सकी। अंतत: मैच के 34वें मिनट में धनचंद्र सिंह का लंबा पास सीदे मेंडी के पास पहुंचा और मेंडी ने निकी शोरे को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट की राह दिखा दी।

कोलंबिया के स्टार स्ट्राइकर मेंडोजा और पिछले संस्करण के सर्वोच्च स्कोरर रहे इलानो ब्लूमर ने बेहतरीन तालमेल के साथ आक्रमण करते हुए पुणे को आखिरी डिफेंडर को छकाया और मेंडोजा अंतत: 48वें मिनट में गोलकीपर स्टीव सिमोनसेन को छकाते हुए गेंद नेट में डालने में कामयाब रहे।

पुणे के लिए 74वें मिनट में उचे द्वारा आया गोल उन्हें हार से नहीं बचा सका।

चेन्नई अब 31 अक्टूबर को केरला ब्लास्टर्स को उन्हीं के घर में चुनौती देगी, जबकि पुणे को भी अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद एफसी गोवा से उन्हीं के घर में 30 अक्टूबर को खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493