विकास और शांति बनाए रखने में बौद्ध धर्म अहम

नेशनल कमिटी ऑफ द चाइनीज पीपुल्स कॉन्सुलेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) के अध्यक्ष यू झेंगशेंग ने पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत के वुशी शहर में शनिवार को आयोजित चौथे विश्व बौद्ध मंच की शुभारंभ के लिए लिखित संदेश में शुभकामनाएं दीं।

यू ने अपनी चिट्ठी में कहा कि बौद्ध धर्म विभिन्न संस्कृतियों के बीच सीखने की दोहरी प्रक्रिया का उदाहण है और शांति एवं विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

यू ने कहा, “चीन में निवास कर रहे बौद्ध समुदाय ने बुद्ध के मानवीय सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में मैत्रीपूर्ण माहौल कायम रखने में अहम योगदान दिया है।”

उन्होंने पूरी दुनिया के बौद्ध समुदाय से मिलकर बौद्ध धर्म के मतों एवं परंपराओं की व्याख्या करने और समयानुकूल सामाजिक उत्तरादायित्व वाले कार्यो में भागीदारी के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून, विदेशी राजनेताओं और बौद्ध संगठनों के प्रमुखों ने भी चौथे वर्ल्ड बुद्धिस्ट फोरम के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493