भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर हवाओं का रुख बदलने से रविवार की सुबह ठंडक भरी रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर का 18.2 डिग्री, ग्वालियर का 17.4 डिग्री और जबलपुर का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को राजधानी भाोपाल का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, इंदौर का 35.2 डिग्री, ग्वालियर का 36.4 डिग्री और जबलपुर का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath