दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह सुहावनी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कुछ इलाकों में शाम को हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493