स्पेनिश लीग : रोनाल्डो के गोल से रियल ने विगो को हराया

मेड्रिड, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के गोल की मदद से शनिवार को सेल्टा वीगो पर मिली 3-1 की शानदार जीत के साथ रियल मेड्रिड क्लब स्पेनिश लीगा की तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया है।

मेड्रिड, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के गोल की मदद से शनिवार को सेल्टा वीगो पर मिली 3-1 की शानदार जीत के साथ रियल मेड्रिड क्लब स्पेनिश लीगा की तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया है।

रियल के लिए इस मैच में पहला गोल रोनाल्डो ने किया। रोनाल्डो ने बाईं ओर से लुकास वाजक्वेज द्वारा मिले पास पर गोल किया। सेल्टा ने इस गोल को उतारने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा और इसी बाच रियल के लिए डालिनो ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

सेल्टा ने 20 मिनट के भीतर 0-2 से पिछड़ने के बारे में कभी नहीं सोचा होगा। इसी कारण उसने अपनी ओर से हमले तेज कर दिए लेकिन रियल के गोलकीपर केलॉर नावास ने छह मौकों पर गोल बचाते हुए रियल को आगे बनाए रखा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493