चीन के साथ संबंध अर्जेटीना की प्राथमिकता : विशेषज्ञ

ब्यूनस आयर्स स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक प्लानिंग के प्रमुख जॉर्ज कास्त्रो ने कहा कि देश में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली सभी राजनीतिक पार्टियां इस बात को मानती हैं कि अर्जेटीना के विकास के लिए चीन से उसके संबंध महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नाडीस के प्रयासों से हाल के वर्षो में चीन के साथ संबंधों में मजबूती आई है। क्रिस्टीना का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा, “क्रिस्टीना फर्नाडीस का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। हालांकि इससे दोनों देशों के संबंधों की प्राथमिकता पर कोई बदलाव नहीं होगा।”

चीन, अर्जेटीना का शीर्ष गोमांस निर्यातक देश है। दोनों देशों ने व्यापक स्तर पर पनबिजली एवं परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं भी शुरू की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493