मुम्बई एकदिवसीय : द. अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला (लीड-1)

मुम्बई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें अभी 2-2 की बराबरी पर हैं। दक्षिण अफ्रीका ने कानपुर में जीत से शुरुआत की थी। इसके बाद भारत ने इंदौर में शानदार जीत के साथ बराबरी की थी। दक्षिण अफ्रीका ने राजकोट में हुए तीसरे मैच में जीत के साथ एक बार फिर बढ़त बना ली लेकिन भारत ने चेन्नई में जीत के साथ बराबरी कर ली।

इस तरह तमाम उतार चढ़ाव के बाद मुम्बई को निर्णाय मैच की मेजबानी मिली है। यह मैच जो जीतेगा, सीरीज उसके नाम होगी। ऐसे में दोनों टीमें अपना पूरा दमखम झोंकेंगी और दर्शकों को एक स्तरीय मैच देखने को मिलेगा।

एकदिवसीय सीरीज भारत के लिए अपने नाम करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और भारतीय टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मोहाली का रुख करना चाहेगी।

टीमें (सम्भावित) :

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, अजिंक्य रहाणे, एस. अरविंद, गुरकीरत सिंह मान, अंबाती रायडू, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा।

दक्षिण अफ्रीका : अब्राहम डिविलियर्स, केल एबॉट, फरहान बेहरादीन, हाशिम अमला, क्विंटन डे कॉक, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मोरिस, एरान फेंगिसो, कागीसो राबाडा, डेल स्टेन, खाया जोंडो और रिले रोसू।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493