बीजिंग में 53,000 से अधिक दंपत्तियों ने दूसरे बच्चे के लिए दिया आवेदन

बीजिंग में सितंबर के अंत में 53,034 दंपत्तियों ने आवेदन पत्र दाखिल किए, जिनमें से 48,392 दंपत्तियों को मंजूरी मिल गई है।

चीन ने देश में बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए 1970 के दशक में परिवार नियोजन योजना पेश की थी, जिसके तहत अधिकांश शहरी दंपत्तियों को एक बच्चे और अधिकांश ग्रामीण दंपत्तियों को दो बच्चों को जन्म देने का अधिकार दिया गया था। यदि पहला बच्चा लड़की है, उसी स्थिति में दूसरे बच्चे के जन्म को मंजूरी दी गई थी।

देश में 2013 के अंत में इस नीति में बड़ा बदलाव करते हुए देशभर में दंपत्तियों को दूसरा बच्चा पैदा करने को मंजूरी दी गई। लेकिन इसके लिए एक शर्त तय की गई कि अभिभावकों में से कोई एक अपने मां-बाप की एकमात्र संतान हो, उसी स्थिति में वे दूसरे बच्चे को जन्म दे सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493