आइजोल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिजोरम में एक निजी बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए।
आइजोल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिजोरम में एक निजी बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस शनिवार रात दक्षिणी मिजोरम के लॉनग्ताली से आइजोल आ रही थी। रामलाइतियु गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से बचने की कोशिश में बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई।
मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। इनमें से दो गर्भवती थीं। हादसे में बस के चालक की भी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath