कोलकाता में वी.के. सिंह को दिखाए गए काले झंडे

कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह को काले झंडे दिखाए।

कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह को काले झंडे दिखाए।

माकपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के सुनपेड़ गांव में दो दलित बच्चों की मौत से संबंधित सिंह के एक बयान के खिलाफ उन्हें काले झंडे दिखाए। सिंह ने इस मामले में कहा था कि हर घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। अगर कोई कुत्ते को पत्थर मार दे तो क्या इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी?

सिंह यहां अपनी आत्मकथा के हिंदी संस्करण का विमोचन करने के लिए आए थे। उन्हें हवाईअड्डे पर ही काले झंडे दिखाए गए।

माकपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493