शाहरुख 50वां जन्मदिन शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे

हैदराबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आमतौर पर 50वां जन्मदिन काफी जोर-शोर से मनाया जाता है, लेकिन सुपरस्टार शाहरुख खान के 2 नवंबर थोड़ा अलग होने वाला है। इस दिन वह 50 साल के पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाहरुख का कहना है कि वह यह खास दिन अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे।

फिल्म ‘दिलवाले’ की अंतिम चरण की शूटिंग कर रहे शाहरुख ने कहा, “मैं शांति से जन्मदिन मनाऊंगा। मैं 1 नवंबर को अपने बच्चों से मिलने के लिए मुंबई जाऊंगा, क्योंकि अगले दिन मुझे शूटिंग के लिए गोवा जाना है।”

फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख ना केवल अभिनेत्री काजोल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, बल्कि यह फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित है। इससे पहले रोहित शेट्टी ने शाहरुख के साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का निर्देशन किया था।

शाहरुख के रेड चिलिज एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन जैसे सितारे भी हैं। फिल्म दिसंबर में प्रदर्शित होगी।

उल्लेखनीय है कि 50 साल के होने के बावजूद शाहरुख में उम्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, उनका जादू आज भी बरकरार है। दो दशकों से वह सभी के पसंदीदा बने हुए हैं।

इस महीने की शुरुआत में शाहरुख को एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493