उत्तर प्रदेश में पारा लुढ़का

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभगा ने इसे सर्दी के आगमन का संकेत बताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पिछले तीन दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंड रहती है।”

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया, “यदि मौजूदा रुझान जारी रहा तो नवंबर के पहले सप्ताह में ही सर्दी दस्तक दे देगी।”

उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 25 अक्टूबर को लुढ़ककर 15.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493