डब्ल्यूटीए फाइनल्स : हालेप, शारापोवा की आसान जीत

सिंगापुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगापुर में जारी डब्ल्यूटीए फाइनल्स के पहले दौर में रोमानिया की सिमोना हालेप और रूस की मारिया शारापोवा ने अपने-अपने पहले दौर के मुकाबलों में जीत हासिल की।

टूर्नामेंट में रविवार को हुए पहले दौर के मुकाबले में हालेप ने इटली की फ्लाविया पेनेटा को 70 मिनटों में 6-0, 6-3 से सीधे सटों से मात दी।

एक अन्य मुकाबले में शारापोवा ने पोलैंड की एग्निएस्का राडवांस्का को 4-6, 6-3, 6-4 से मात देकर जीत हासिल की।

शारापोवा, हालेप, राडवांस्का और पेनेटा को रेड ग्रुप में रखा गया है, जबकि स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा सोमवार को व्हाइट ग्रुप से अपना पहला मैच खेलेंगी।

मुरुगुजा पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेल रही हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 8 शीर्ष महिला स्टार हिस्सा लेती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493