नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आए तेज भूकंप के बाद कहा कि भारत भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान और पाकिस्तान को मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में तेज भूकंप के बारे में सुना। भारत के हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए हैं। मैं सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।”
उन्होंने कहा, “मैंने एक तत्काल आकलन के लिए कहा है और हम पाकिस्तान व अफगानिस्तान सहित जहां भी जरूरत है, वहां मदद मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।”
dharmpath.com dharmpath