छोटा राजन की गिरफ्तारी बाली में हुई : सीबीआई

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक रंजीत सिन्हा ने यहां सोमवार को पुष्टि की कि मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली प्रांत से गिरफ्तार किया गया है।

दाऊद इब्राहिम के पूर्व मुख्य साथी राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन (55) को रविवार को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किया गया। वह भारत में अपराध जगत का सरगना है। वह पिछले दो दशकों से फरार था। इंटरपोल ने उसे 1995 के मुंबई बम विस्फोट के वांछित के रूप में पकड़ा है।

छोटा राजन भारत में हत्या के कई मामलों में वांछित है। वह सिडनी से बाली के लोकप्रिय रिजॉर्ट द्वीप पर आया था, उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सुबह में छोटा राजन की गिरफ्तारी से संबंधित खबरों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493