जॉनी डेप ने र्पेी को भेजा था पार्टी का न्योता

लॉस एंजेलिस, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका र्पेी एडवर्ड्स का कहना है कि मशहूर अभिनेता जॉनी डेप ने उन्हें अपने घर पर खाने पर आमंत्रित किया था, लेकिन बदकिस्मती से काम में बहुत ज्यादा व्यस्त होने की वजह से उसमें शामिल नहीं हो पाईं।

र्पेी (22) हमेशा से कहती आई हैं कि वह डेप (52) पर लट्टू हैं, इसलिए जब डेप ने उन्हें अपने घर पर एक पार्टी में आने का निमंत्रण दिया, तो वह फूली नहीं समाईं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, र्पेी ने ‘द सन’ समाचार-पत्र को बताया, “मैंने और मिस्टर डेप ने मस्ती की। हमें उनके घर एक पार्टी में जाना था, लेकिन मेरे ख्याल से हम अमेरिका से लौट रहे थे, इसलिए वहां नहीं जा सके।”

र्पेी भले ही डेप की पार्टी में ना जा सकी हों, लेकिन उन्हें बाद में उनके साथ मस्ती करने का मौका मिल ही गया।

उन्होंने कहा, “जॉनी डेप ने कहा कि ‘मैं आज एलिस कूपर (गायक-गीतकार) के साथ स्टूडियो में हूं, तो तुम क्यों नहीं आ जाती? हम गए और उनके साथ थोड़ी देर मौज-मस्ती की। वह बहुत बढ़िया हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493