रूनी से संबंधित सवालों से तंग हुए वान गाल

मैनचेस्टर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर लुइ वान गाल कप्तान वेन रूनी से संबंधित सवालों से इतने तंग आ चुके हैं कि उन्होंने हाल ही में रूनी से जुड़े सवालों का जवाब देने से ही इनकार कर दिया।

लीग में रविवार को हुए मैच में मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर युनाइटेड को ड्रॉ पर रोक दिया।

इस ड्रॉ के साथ सिटी ईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

रविवार को समाचार चैनल ‘स्काई स्पोर्ट्स’ की खबर के मुताबिक, इस मैच में वान गाल ने रूनी के एकमात्र स्ट्राइकर के तौर पर मैदान पर उतारा, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे एंथनी मार्शल को लेफ्ट विंगर की तरह इस्तेमाल किया।

शनिवार को 30 के हुए रूनी सिटी के खिलाफ मैच में एक शॉट भी नहीं लगा पाए।

वान गाल ने कहा, “हमें हर सप्ताह रूनी के बारे में कुछ न कुछ कहना होता है, ऐसा क्यों? आपके अपने जो भी विचार हैं उसे लिखते रहिए। मैं रूनी के बारे में और सवालों के जबाव नहीं देने जा रहा। मैं इससे तंग आ चुका हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493