तनाव घटाने के लिए बीएसएफ- पाकिस्तान रेंजर्स की बैठक

जम्मू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीमा पर जारी तनाव को घटाने के लिए जम्मू की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच मंगलवार को फ्लैग मीटिंग होगी।

जम्मू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीमा पर जारी तनाव को घटाने के लिए जम्मू की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच मंगलवार को फ्लैग मीटिंग होगी।

बीएसएफ के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक में बीएसएफ के उप महानिरीक्षक और पाकिस्तानी रेंजर्स के विंग कमांडर हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि बीते एक हफ्ते में पाकिस्तानी रेंजर्स की लगातार गोलीबारी में एक आदमी की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान का कहना है कि बीएसएफ की लगातार गोलीबारी की वजह से बीते एक हफ्ते में उसके पांच नागरिक मारे जा चुके हैं।

गोलीबारी की वजह से जम्मू के सांबा सेक्टर में 3000 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493