पहले गिरफ्तारी, फिर जमानत पर छूटे अमित मिश्रा

बेंगलुरू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को अपनी महिला मित्र के साथ मारपीट के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस उपायुक्त संदीप पाटिल ने पत्रकारों को बताया, “जांच अधिकारियों द्वारा तीन घंटे पूछताछ किए जाने के बाद मिश्रा को हिरासत में ले लिया गया। लेकिन मामला चूंकि जमानत योग्य था तो वह जमानत पर छूट गए।”

हिंदी फिल्म जगत की कम लोकप्रिय फिल्म निर्माता वंदन जैन ने 27 सितंबर को अमित के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अमित पर अपने साथ 25 सितंबर को शहर के ही एक होटल के कमरे में गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

वंदना का दावा है कि वह पिछले चार वर्षो से अमित की मित्र हैं।

पाटिल ने कहा, “हमने अमित से घटना के संबंध में जानकारी ली और घटना के संबंध में उनका पक्ष जाना। हम जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट स्थानीय अदालत में पेश करेंगे, जहां अमित को कानूनी कार्यवाही का सामना करना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493