दूरदर्शन भारत-अफ्रीका सम्मेलन का करेगा सीधा प्रसारण

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूरदर्शन भारत की मेजबानी में 29 अक्टूबर को होने वाले भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन (आईएएफएस) का यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (आईएससीजी) से सीधा प्रसारण करेगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा गया, “मुख्य सम्मेलन की मुलाकात का दूरदर्शन के तीनों चैनलों में सीधा प्रसारण किया जाएगा, जो 29 अक्टूबर के लिए निश्चित है।”

विज्ञप्ति के मुताबिक, “कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र का सीधा प्रसारण डीडी राष्ट्रीय, डीडी इंडिया और डीडी न्यूज चैनलों पर किया जाएगा। सत्र स्थानीय समयानुसार सुबह 8.50 मिनट से शुरू होगा और इसके 11.30 तक समाप्त होने का अनुमान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493