श्रीलंका ने 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

कोलंबो, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री जल सीमा का उल्लंघन करने पर 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया।

कोलंबो, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री जल सीमा का उल्लंघन करने पर 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक “मछुआरों ने द्वीप राष्ट्र के उत्तर में कानकेसनतुरई, थलाईमनार और डेल्फ द्वीप पर कब्जा कर लिया था। मछुआरों की सात नौकाएं जब्त कर ली गई हैं।”

नौसेना ने कहा, “कानकेसनतुरई और थलाईमनार से नौकाओं के साथ मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।”

मत्स्य मंत्री महिंदा अमरवीरा ने एक दिन पहले कहा था कि श्रीलंका की हिरासत में लिए गए 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जाएगा।

भारत और श्रीलंका समुद्र की एक संकरी पट्टी से विभाजित हैं। तमिलनाडु से समुद्र में मछली पतड़ने जाने वाले मछुआरे अक्सर श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493