सुषमा की अफ्रीकी मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को यहां जारी तीसरे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन (आईएएफएस) से इतर अफ्रीकी देशों केविदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विका स्वरूप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विकास ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री ने भी नेताओं से मुलाकात की, विदेश मंत्री ने भी अपने अफ्रीकी समकक्षों से मुलाकात की। सुषमा ने सबसे पहले सिएरा लियोन के विदेश मंत्री से मुलाकात की।”

सुषमा ने मंगलवार को आठ अफ्रीकी विदेश मंत्रियों से मुलाकात की थी। बुधवार को उनकी 12 अन्य मंत्रियों से मुलाकात होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493