बोलोंगो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोलोंगो को मंगलवार को 1-0 से हराकर इंटर मिलान एक बार फिर से इटेलियन लीग तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया है।
बोलोंगो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोलोंगो को मंगलवार को 1-0 से हराकर इंटर मिलान एक बार फिर से इटेलियन लीग तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया है।
इंटर के लिए कप्तान माउरो इकार्डी ने गोल किया। माउरो ने एडेम लाजिक के क्रास पास पर 67वें मिनट मे एक बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
बीते पांच मैचों में इंटर की यह पहली जीत है। अब उसके खाते में 21 अंक हो गए हैं और वह 10 मैचों के बाद शीर्ष पर है। बोलोंगा अभी भी रेलीगेशन जोन में है।
एएस रोमा अगर बुधवार को उदेंसी के खिलाफ हार टालने में सफल रहा तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा क्योंकि वह गोल अंतर के लिहाज से इंटर से बेहतर स्थिति में है।
dharmpath.com dharmpath