जस्टिन बीबर गलतियों के लिए बहुत माफी मांग चुके

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप स्टार जस्टिन बीबर को अब अपनी आलोचनाओं की कतई परवाह नहीं है। वह कहते हैं कि पूर्व की गलतियों के लिए बहुत माफी मांग चुके हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बीबर (21) कई बार कानूनी पचड़ों में पड़ चुके हैं और उन्हें दो बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वह कहते हैं कि उन्हें पता है कि लोग उनकी आलोचना क्यों करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि लोगों को यह अहसास नहीं है कि एक किशोर होना क्या है।

बीबर ने एक रेडियो चैनल पर कहा, “सच्चाई यह है कि लोग मुझे गलतियां करते देखने के लिए तैयार ही नहीं हैं और यह वास्तव में बहुत बेतुका है, क्योंकि हम सब जानते हैं कि अगर आप 19 या 20 साल के हैं तो आपसे यकीनन गलतियां होंगी..मैं यह समझता हूं लेकिन मैं बहुत माफी मांग चुका हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493