फूझोऊ के फुजीआन प्रातं में दस दिनों तक चले युवा खेलों में 55 प्रतिनिधिमंडलियों से 7,900 एथलीटों ने 26 खेलों में से 306 इवेंटों में हिस्सा लिया।
यह चीनी युवा खेल विश्व के लोकप्रिय ओलंपिक खेलों का घरेलू संस्करण है और इस प्रतियोगिता के अनुसार यह दर्शाया गया है कि प्रतियोगिता के साथ-साथ शिक्षा भी बहुत जरूरी है।
प्रतियोगिता के दौरान 13 से 21 साल की उम्र के बीच के एथलीटों ने न केवल उच्च स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, बल्कि कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हुए।
चीनी युवा खेलों में तैराकी, फुटबाल, बास्केटबाल और एथलेटिक्स में 12 नए राष्ट्रीय रिकार्ड दर्ज किए गए।
चीनी युवा खेलों के दूसरे संस्करण का आयोजन साल 2019 में शन्शी प्रांत की राजधानी ताईयुआन में होगा।
dharmpath.com dharmpath