‘अलीगढ़’ में निडर होकर किया काम : मनोज वाजपेयी

चेन्नई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज वाजपेयी का कहना है कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ में समलैंगिक प्रोफेसर का किरदार निभाने में थोड़ा भी संकोच नहीं हुआ। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

मनोज ने आईएएनएस को कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मैं बहुत निडर हूं। मुझे विमान उड़ान के अलावा किसी भी किसी चीज से डर नहीं लगता है। जब फिल्मों और भूमिकाओं की बात आती है तो मुझे कोई परेशानी नहीं होती, बस वो दर्शकों और समीक्षकों को पसंद आनी चाहिए। ऐसा ही अलीगढ़ के साथ हुआ।”

फिल्म में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के अभिनेता श्रीनिवास रामचंद्र का किरदार निभा रहे हैं, जो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर थे, जिन्हें समलैंगिकता की वजह से नौकरी छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था।

उन्होंने कहा, “मैं निर्देशक की ²ष्टि और स्क्रिप्ट को लेकर आश्वस्त था। मैंने इसके अलावा कुछ नहीं सोचा, मैंने बिना किसी डर के काम किया। मैंने खुद के लिए फिल्म की, और अगर इससे किसी का मनोरंजन होता है तो यह मेरे लिए अच्छा है।”

फिल्म ‘अलीगढ़’ में राजकुमार राव भी हैं। इस फिल्म से 17वें मामी मुंबई फिल्म महोत्सव का आगाज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493