बेंगलुरू, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित रिडले स्कॉट की विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘द मार्शियन’ को अब दर्शक बड़े पर्दे पर आईमैक्स 3डी में देख सकेंगे।
फिल्म आईमैक्स पर तीन सप्ताह के लिए रविवार से शुरू होगी।
बयान के मुताबिक, “‘द मार्शियन’ के दर्शकों की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया के साथ, हम घोषणा करते हुए रोमांचित है कि फिल्म मुंबई और बेंगलुरू के चुनिंदा सिनेमाघरों में आईमैक्स 3डी में देखी जा सकेगी। हम आईमैक्स 3डी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित है, जिससे सही अर्थ में दर्शक बाहर की दुनिया का अनुभव कर सकेंगे।”
स्कॉट की फिल्म लेखक एंडी वीयर के उपन्यास पर यह आधारित है।
dharmpath.com dharmpath