विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता लू कांग ने बुधवार को एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन के लोगों को भूकंप पीड़ित दोनों देशों से गहरी हमदर्दी है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के राष्ट्रपतियों को अपना सांत्वना संदेश भेज चुके हैं।
लू के अनुसार, चीन का रेड क्रॉस दोनों देशों की रेड क्रीसेंट सोसायटी को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर नकद भी देगा।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता के आए भूकंप में करीब 350 लोगों की मौत हो गई, जिसका केंद्र हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला में 210 किलोमीटर की गहराई में था।
dharmpath.com dharmpath