उप्र : पत्नी को घायल कर अधेड़ ट्रेन से कटा

फतेहपुर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के छीमी गांव में मामूली विवाद पर एक अधेड़ अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर घायल करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

खागा थाना क्षेत्र के माझिलगांव पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक रणविजय सिंह ने बुधवार को बताया कि छीमी गांव में रहने वाला रामपाल (52) का उसकी पत्नी धनपत (50) से मामूली विवाद हो गया था, उसने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से महिला को अस्पताल जाते समय रामपाल ऑटो से उतर कर प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493