कोरियाई व्यापार संघों के महासंघ और परिसंघ के कुल 162 कार्यकर्ता सियोल से प्योंगयांग जाने के लिए अपराह्न करीब 12.30 बजे विशेष विमान से रवाना हुए।
दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने उत्तरी कोरिया में कार्यकर्ताओं के दौरे को अनुमति दी। इस दौरे का लक्ष्य दोनों कोरियाई देशों के लोगों के बीच व्यक्तिगत आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
दोनों देशों के बीच आठ साल में पहली बार दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला जाएगा, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता प्योंगयांग में चार दिनों तक रहेंगे।
दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के कार्यकर्ताओं के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता की पहल सबसे पहले साल 1999 में की गई थी और इसका दूसरा दौर 2007 में आयोजित हुआ था। दूसरे दौर के आयोजन के बाद से दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी के कारण किसी मैच का आयोजन नहीं हुआ।
दोनों कोरियाई देशों के बीच कोरियाई युद्ध (1950-53) के दौरान अलग हुए परिवारों का एक सप्ताह से चला आ रहा पुनर्मिलन समारोह सोमवार को पूरा हुआ।
इस समारोह में करीब 1,000 परिवार छह दशक के लंबे समय के बाद युद्ध के दौरान बिछड़े अपने परिजनों से मिले। इसका आयोजन दक्षिण कोरिया के माउंट कुमगांग रिसॉर्ट में किया गया।
dharmpath.com dharmpath