जम्मू एवं कश्मीर में सीमाई निवासियों के लिए टाउनशिप

जम्मू, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी से प्रभावित गांवों के नागरिकों के लिए सुरक्षित स्थान पर एक टाउनशिप का निर्माण करेगी। प्रदेश के एक मंत्री ने बुधवार को यह बात कही।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने जम्मू के कठुआ जिले के सीमाई गांवों में पाकिस्तानी गोलीबारी से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद के प्रति आश्वस्त किया।

उन्होंने मान्यारी, गुज्जर चक, चांदे चक, कदवाल, पट्टी मारू बुबिया गांव का जायजा लिया और गोलीबारी से प्रभावित निवासियों से मुलाकात की।

मंत्री ने सीमा पर स्थित गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए नागरिक व पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने उप-प्रभागीय मजिस्ट्रेट को ग्रामीणों को हुए नुकसान पर एक रपट सौंपने का भी निर्देश दिया, ताकि राहत प्रदान किया जा सके।

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रत्येक परिवार के लिए कंक्रीट के बंकर बनाने व सीमा पार से हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों को मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाने सहित कई मुद्दों को उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493