अफ्रीकी गणमान्य व्यक्तियों के भोज में अखिल भारतीय भोजन

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में बुधवार शाम को आयोजित किए जा रहे भव्य रात्रिभोज में 54 अफ्रीकी देशों के राज्य और सरकार प्रमुखों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए विशुद्ध अखिल भारतीय व्यंजनों की विविध किस्में परोसी गई।

भोज रात्रि आठ बजे प्रगति मैदान के शिल्प संग्रहालय में दिया गया। इस अवसर पर खानपान के प्रबंध के लिए अशोक होटल को चुना गया।

खासतौर पर आईएएनएस को मिली व्यंजन सूची में अवध से लेकर पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी भारत के विशुद्ध भारतीय स्वादिष्ट व्यंजन शामिल रहे।

इनमें विशुद्ध कश्मीरी व्यंजन, दक्षिण भारत का तटीय स्वाद और खट्टे-मीठे स्वाद वाले गुजराती व्यंजन शामिल रहे।

अशोक होटल के वरिष्ठ कार्यकारी शेफ राजन लूंबा ने बताया, “भोज के लिए हमारी कोशिश थी कि हम विशुद्ध भोजन की किस्में परोसें, जिसमें देश भर के विशिष्ट व्यजंनों की व्यापक किस्में शामिल हों। “

मांसाहारी भोजन में स्टार्टर्स में अशोक होटल का खास व्यंजन कबाबे-ए-बान्नु, तंदूरी झींगा, पथर कबाब शामिल हैं और मेन कोर्स में मालाबर मीन करी, मुर्ग रिहाना और खास मसालों वाली खुशबूदार बिरयानी के साथ दम की गोश्त बिरयानी शामिल है।

शाकाहारी भोजन में चटनी पनीर टिक्का, सब्ज तिल कबाब और मोती-ए-जमीन शामिल हैं। मेनकोर्स में कश्मीरी दम आलू, पनीर रिहाना, अदरकी गोभी, दाल डेरा इस्माइल खान और मेजबान का पसंदीदा वटना मुठिया नु शाक बेहतरीन भारतीय ब्रेड्स के साथ परोसे गए।

अशोक होटल की महाप्रबंधक सुधा चंद्रा ने कहा, “इस भोज के लिए हमारे सर्वश्रेष्ठ शेफ ने ऐसी व्यंजन सूची तैयार की जिसमें देश की विविध संस्कृति की झलक मिलती है।”

अशोक होटल भारतीय पर्यटन विकास निगम का एक प्रमुख होटल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493