हस्तशिल्पियों को बेहतर बाजार मुहैया कराएंगे : अखिलेश

लखनऊ , 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार हस्तशिल्पियों को बेहतर प्रशिक्षण, बाजार एवं आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के साथ-साथ इनके रहन-सहन के स्तर में लगातार सुधार लाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से इनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उन्हें कार्य करने का अच्छा एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

मुख्यमंत्री लखनऊ स्थित होटल ताज में राज्य सरकार एवं हैं। डिजाइन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

हस्तशिल्प कारीगरों को प्रतिभाशाली बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इन कारीगरों को पैतृक परंपरा से अपने हुनर को निखारने का मौका मिलता है। वाराणसी एवं इसके आस-पास क्षेत्रों में बनने वाली बनारसी साड़ी एवं गलीचे, लखनऊ का चिकन तैयार वाले अधिकांश लोग अपने परिवार के माध्यम से ही अपनी कला का विकास करते हुए काम कर रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि हैंड डिजाइन संस्था के सहयोग से प्रदेश के कारीगरों को काफी लाभ होगा। कारीगरों को बाजार की उन बारीकियों की भी जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे मुनाफे की धनराशि बिचौलियों के बजाय मूल कारीगरों तक अवश्य पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में लगभग 25 एकड़ में अवध शिल्प ग्राम का विकास किया जा रहा है। इससे शिल्पकारों को अपने उत्पाद दुनिया के बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसी प्रकार नोएडा में शिल्प हाट एवं बुनकर भवन तथा भदोही में कारपेट बाजार का निर्माण कराया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हस्त शिल्पियों और बुनकरों को अपने उत्पाद सीधे पर्यटकों को बेचने के लिए लखनऊ में लखनऊ हाट का निर्माण कराया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम परंपरागत हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग को बेहतर बाजार और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने से इनसे जुड़े लाखों परिवारों को फायदा मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493