हर मतगणना स्थल पर एक कम्प्यूटर लगाया जाएगा। जैसे ही किसी सीट का परिणाम घोषित होगा, तुरंत उसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जीते प्रत्याशी के मोबाइल नवंबर पर यही से एसएमएस भेजा जाएगा। निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था की है जिन प्रत्याशियों ने अब तक अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया है, वह मतगणना स्थल पर दे सकते हैं।
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने एक नवंबर को होने वाली मतगणना परिणाम फीड करने के लिए सभी जिलों को निर्देश दिए हैं। आयोग के निर्देश पर हर मतगणना स्थल पर एक कम्प्यूटर या लैपटॉप लगाया जाएगा। बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य की मतगणना अलग-अलग टेबिलों पर की जाएगी। जैसे ही किसी सीट का परिणाम आएगा, उसे तुरंत आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
आयोग ने निर्देश दिया है कि मतगणना पर लगे कम्प्यूटर में इंटरनेट की व्यवस्था की जाए। मतगणना परिणाम फीड करने के लिए एक ऑपरेटर भी रखने का निर्देश दिया है। मतगणना परिणाम जानने के लिए अभी तक लोगों को ब्लॉक पर मौजूद रहना पड़ता था। इस बार आयोग ने नई पहल करते हुए मतगणना परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को हाईटेक कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath