लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार को जहां धूप है, वहीं पूर्वाचल के इलाकों में बारिश हुई है, जिससे ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और सामान्य बारिश होने का अनुमान है। बारिश से कई जगहों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री, गोरखपुर का 19.5 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath