समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से कहा, “आज आतंकवाद नाम की एक आम बुराई के खिलाफ संघर्ष सामयिक प्राथमिकता है।”
पुतिन ने जोर दिया कि आतंकवाद को परास्त करने या कम से कम आतंकवादियों और आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक सार्थक कार्रवाई के बाद ही हम सीरिया के राजनीतिक समाधान के बारे में विस्तार से बात कर सकते हैं।
रूस के राष्ट्रपति ने ये बात जर्मनी के वाइस चांसलर और आर्थिक एवं ऊर्जा मामलों के मंत्री सिगमर गेब्रियल से मुलाकात के दौरान कही।
इस मुलाकात के दौरान पुतिन ने सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान के लिए रूस के समर्थन को दोहराया।
पुतिन ने कहा कि सभी विवादास्पद अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की राजनीति प्रक्रिया और अंतिम समाधान को बढ़ावा देना जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath