दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी

ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों का सफर लगातार हो रही छेड़खानी जैसी घटनाओं के कारण मुसीबतों भरा बनता जा रहा है। आए दिन उनके साथ मनचले युवक छेड़खानी कर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

इसी प्रकार की घटना फिर नजर में आई है। जिसमें दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-10 में विलासपुर से नई दिल्ली के लिए एक महिला यात्री सफर कर रही थी।

महिला यात्री ने बताया कि झांसी स्टेशन से पूर्व कुछ यात्री इस कोच में चढ़ गए और उन्होंने अभद्रता करते हुए उसके साथ छेड़खानी। विरोध करने पर जब उसने शोर मचाया तो यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना कन्ट्रोल के माध्यम से झांसी आरपीएफ व जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन आने पर जानकारी कर लिखित शिकायत मांगी। लेकिन महिला यात्री लिखित शिकायत दिए बिना ही अपने गंतत्व के लिये रवाना हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493