शिक्षा साधन है, अंत नहीं : जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा साधन है, अंत नहीं। वे गुरुवार को यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 95वें स्थापना दिवस के समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार स्वस्थ नवाचार, लाभदायक प्रयोगशीलता और परंपरा से हटकर सोचने समझने और उसके अनुसार पहल करने को प्रोत्साहन देती है। उन्होंने घोषणा की कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में अगले अकादमिक वर्ष से पूर्वोत्तर अध्ययन में औपचारिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल में छात्रों को भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्रों के साथ अध्यापकों को भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए ताकि भारत की शिक्षा प्रणाली में सुधार हो सके और शिक्षा को भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप ढाला जा सके। स्थापना दिवस समारोह में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तलत अहमद, अध्यापक और छात्र उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493