उप्र में आसमान साफ

लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। पिछले 24 घंटे में हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं। उप्र में पूर्वाचल के कुछ जिलों में हालांकि अब भी आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, झांसी का 22.1 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493