त्रिपुरा में 2 न्यायिक अधिकारियों को सजा

अगरतला, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के दो वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को परीक्षा में नकल करने और अदालत में नशे की हालत में अनुचित पोशाक पहनकर आने के लिए सजा सुनाई गई।

राज्य के कानून विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, गोमती न्यायिक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रकाश चंद्र बिस्वास को पीएच.डी. पाठ्यक्रम की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने के तुरंत बाद निलंबित कर दिया गया।

बयान के अनुसार, “जांच के बाद बिस्वास को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति लेने के लिए कहा गया।”

कानून विभाग की ओर से जारी एक अन्य बयान में कहा गया है कि दक्षिण त्रिपुरा न्यायिक जिले में उदयपुर के परिवार न्यायालय में न्यायाधीश जेष्ठामणि मुरासिंह को अदालत में नशे की हालत में और अनुचित कपड़े पहनकर आने के लिए दंडित किया गया। उनकी दो वेतन वृद्धि अगले दो साल के लिए रोक दी गई है।

अधिसूचना में कहा गया, “मुरासिंह को अदालत में नशे की हालत में पहुंचने और त्रिपुरा जिला न्यायिक अदालत के नागरिक एवं सहायक सत्र न्यायाधीश के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए सजा दी गई है। उन्होंने कपड़े भी अनुचित तरीके से पहन रखे थे।”

कानून विभाग के सचिव दाता मोहन जमातिया ने बयान में कहा कि न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई त्रिपुरा उच्च न्यायालय की सलाह पर की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493