रियो डी जेनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उरुग्वे की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो अगले साल ब्राजीली क्लब साओ पाउलो के साथ जुड़ सकते हैं।
रियो डी जेनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उरुग्वे की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो अगले साल ब्राजीली क्लब साओ पाउलो के साथ जुड़ सकते हैं।
लुगानो (34) अभी सेरो पोर्टीनो के साथ करारबद्ध हैं और उनका करार जून 2017 में समाप्त हो रहा है। लुगानो ने पराग्वे के इस क्लब के साथ जुलाई में करार किया था। वह इससे पहले स्वीडन के क्लब बीके हाकेन के लिए खेल रहे थे।
वर्ष 2005 में लुगानो साओ पाउलो के लिए खेले थे और उनके टीम में रहते हुए साओ पाउलो ने पांच क्लब खिताब जीते थे। इसमें एक फीफा क्लब वर्ल्ड कप भी शामिल है।
सेरो के साथ लुगानो के मौजूदा करार में यह शर्त है कि वह दोनों पक्षों की रजामंदी पर साओ पाउलो के साथ करार कर सकते हैं।
लुगानो ने उरुग्वे के लिए कुल 95 मैच खेले हैं। वह 2010 और 2014 विश्व कप में टीम के कप्तान रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath