अभ्यास मैच : चायकाल तक बोर्ड ेएकादश के 5 विकेट पर 208 रन (लीड-2)

मुम्बई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम ने शुक्रवार को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दो दिवसीय अभ्यास मैच में चायकाल तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की ओर से लोकेश राहुल ने सबसे अधिक 72 रनों की पारी खेली जबकि करुण नायर ने 44 रनों का योगदान दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा 47 रनों पर नाबाद हैं जबकि शेल्डन जैक्सन 15 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। ओझा ने 64 गेंदों का सामना कर 6 चौके और एक छक्का लगाया है। इन दोनों ने अब तक 53 रन जोड़े हैं।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम ने एक समय महज 27 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद राहुल और नायर ने उसे सहारा देते हुए चौथे विकेट के लिए 25 ओवरों में 105 रनों की साझेदारी की।

नायर का विकेट 135 रनों के कुल योग पर गिराष नायर ने 70 गेंदों पर नौ चौके लगाए। यह दूसरे सत्र में गिरने वाला दूसरा विकेट था। इसके बाद 155 के कुल योग पर राहुल भी पवेलियन लौट गए। राहुल ने 132 गेंदों पर 13 चौके लगाए।

पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए थे। उन्मुक्त चंद महज चार रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि कप्तान चेतेश्वर पुजारा सिर्फ पांच रन बना सके। श्रेयष अय्यर के बल्ले से नौ रन निकले।

अय्यर का विकेट 27, पुजारा का 13 और चंद का चार रनो के कुल योग पर गिरा। डेल स्टेन और वेरनान फिलेंडर ने दो-दो विकेट लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493