पंचाट ने फिलिपींस का अनुरोध स्वीकार करते हुए गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि वह दक्षिण चीन सागर विवाद पर सुनवाई कर सकता है। पंचाट के इस फैसले के बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “चीन की दक्षिण चीन सागर के द्वीपों और इसे लगते जल क्षेत्र पर निर्विवाद संप्रभुता है।”
बयान में कहा गया, “दक्षिण चीन सागर में चीन की संप्रभुता एवं प्रासंगिक अधिकारों को चीन की सरकारों ने बरकरार रखा है और कई मौकों पर चीन के घरेलू कानूनों द्वारा उनकी पुष्टि हुई है। साथ ही समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून में भी इसकी हिफाजत की गई है।”
कहा गया, “चीन क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों व हितों के संदर्भ में उस पर थोपे गए किसी समाधान या तीसरे पक्ष विवाद समाधान में किसी एकतरफा उपाय को स्वीकार नहीं करेगा।”
dharmpath.com dharmpath