सीपीसी के सेंट्रल कमीशन फॉर डिस्प्लिीन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व व्यवस्थापिका सदस्य ली डेक को रिश्वत लेने और अन्य लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद के दुरुपयोग का दोषी पाया गया है।
ली क्षेत्रीय पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति के पूर्व उपप्रमुख हैं।
बयान के मुताबिक, ली ने पार्टी की आचार संहिता का उल्लंघन किया, जांच में बाधा डाली और अपने पद तथा पैसे का दुरुपयोग यौन संबंधों के लिए किया।
ली के खिलाफ इस वक्त न्यायिक अपराध जांच चल रही है। उनके खिलाफ आंतरिक जांच इस साल जून में शुरू हुई थी।
dharmpath.com dharmpath