मुझे करवा चौथ में विश्वास नहीं : अभिषेक

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन को करवा चौथ में विश्वास नहीं है। लेकिन, इस अवसर पर उन्होंने पत्नी ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ ब्रिटेन जाने के लिए छुट्टी ले ली है। उनका मानना है कि वह पत्नी की भावनाओं का सम्मान करते हैं।

अभिषेक यहां गुरुवार को 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वह समारोह में कोई फिल्म नहीं देख पाएंगे, क्योंकि वह करवा चौथ पर ऐश्वर्य के साथ विदेश जा रहे हैं। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे इसमें विश्वास नहीं है, लेकिन अगर मेरी पत्नी मेरे स्वास्थ के लिए कुछ करती है, तो उनके साथ रहना मेरा कर्तव्य है, इसलिए मैं पत्नी के साथ जा रहा हूं।”

इसके अलावा आदर्श पति अभिषेक ने अपनी पत्नी की वापसी कि फिल्म ‘जज्बा’ के लिए उनकी प्रशंसा की।

ऐश्वर्य और अभिषेक की शादी आठ साल पहले हुई थी। दोनों की एक बेटी अराध्या भी है।

अभिषेक ने बताया कि इस बार की दिवाली वह अपनी बेटी के साथ मनाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं दिवाली का त्योहार अपनी बेटी के साथ मनाऊंगा। हम घर पर पूजा करेंगे और दीप जलाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493