मोदी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने एक बयान में कहा, “देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।”

इंदिरा गांधी देश के प्रथम प्रधानमंत्री दिवंगत पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी थीं और उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था।

पंजाब में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले के कुछ महीने बाद इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी थी।

वह सर्वाधिक समय (जनवरी 1966-मार्च 1977) तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। उन्होंने 14 जनवरी, 1980 को एक बार फिर प्रधानमंत्री पद संभाला और इस पद पर अंतिम दम तक रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493