लंदन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप गायक एड शीरन ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए सभी परीक्षाएं पास कर ली हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शीरन (24) ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।
शीरन ने ट्वीट कर कहा, “मैंने कल (गुरुवार) अपना ड्राइविंग टेस्ट पास कर लिया।”
शीरन ने ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। उन्होंने दो महीने पहले ही इंगलैंड में सफ्फॉक के बेरी सेंट एडमंड्स के सेंटर में सैद्धांतिक परीक्षा पास की थी।
शीरन ने अगस्त में ही इस बात के संकेत दिए थे कि वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस पाने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। उन्हें सैद्धांतिक परीक्षा देने के बाद मुस्कराते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath