उप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार, 21 ने ली शपथ

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए इसमें 21 नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे।

राज्य ने पांच को कैबिनेट मंत्री, आठ को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और इतने ही लोगों को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पांच लोगों में अरविंद सिंह गोप, कमाल अख्तर, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, साहब सिंह सैनी और बलवंत सिंह अहलूवालिया के नाम शामिल हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में रियाज अहमद, फरीद सैफु किदवई, मूलचंद चौहान, रामसकल गुर्जर, नितिन अग्रवाल, यासिर शाह, मदन चौहान एवं शादाबा फातिमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राज्य मंत्री के रूप में राधेश्याम सिंह, शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव, ओंकार सिंह यादव, तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, सुधीर कुमार रावत, हेमराज वर्मा, लक्ष्मीकांत निशाद एवं वंशीधर गौर ने शपथ ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493